दुनिया के सबसे महंगे आम को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा हैं। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत को सुनकर आपके हौस उड़ जाएंगे। बता दें कि, इस आम की कीमत प्रतिकिलो 2 लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि, एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है।
आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे
गौरतलब है कि, राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे। आपको बता दें कि, इस प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की तरफ से सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण का केंद्र दो किस्म के आम, एक हाथीझूल एवं दूसरा मियाजकी की रही।
हाथीझूल आम दुनिया के सबसे बड़े आकार के किस्म के आम होते हैं
बता दें कि, हाथीझूल आम दुनिया के सबसे बड़े आकार के किस्म के आम होते हैं, जो 2 से 5 किलो तक के वजन के होते हैं। दूसरा आकर्षण का केंद्र मियाजकी आम ने अपने अनोखी किस्म और महंगी कीमत से लोगों को आकर्षित किया। विश्व के सबसे महंगे आम जो की जापान की एक किस्म है, उसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 1 लाख 82 हजार रूपए प्रति नग है एवं वजन 639 ग्राम है। वहीं इस आम की वजन की बात करे तो अधिकतम 900 ग्राम तक होती है और इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए प्रति किलो होती है। जानकारी के आनुसार, मियाजकी आम की एक और खासियत है कि, पेड़ पर लगे हुए फलन के दौरान जहां पर धूप पड़ती है, वहां का स्वाद अलग होता है, दूसरी तरफ से जहां छाया में यह फलता है।
प्रदर्शनी में कुल 61 किस्म के आम प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत हुए
आपको बता दें कि, रायपुर में लगी इस प्रदर्शनी में कुल 61 किस्म के आम प्रतियोगिता के लिए पंजीकृत हुए। वहीं इस प्रतियोगिता में राज्य के 33 जिलों की शासकीय रोपणियों एवं कृषकों ने हिस्सा लिया है। वहीं प्रतियोगिता में 15 किस्तों के उत्कृष्ट प्रदर्श को प्रथम, 15 को द्वितीय और 15 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया हैं।
Read More: विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट हों - जम्मू कश्मीर के लोगों से पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने की अपील
Comments (0)