New delhi: धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद है। अमेरिका के इलिनॉय राज्य के रिसर्चर्स ने इसकी खोज की है। इसमें सभी महासागर के कुल पानी से तीन गुना ज्यादा पानी मौजूद है। धरती पर पानी कहां से आया, इसकी खोज करते वक्त वैज्ञानिकों को इस महासागर के बारे में पता चला। यह महासागर पृथ्वी की सतह के नीचे एक नीले रंग की चट्टान में छिपा है। खोज करने वाली टीम के वैज्ञानिक स्टीव जैकोब्सन ने बताया कि यह चट्टान एक स्पंज की तरह है जो पानी को सोखता रहता है। 2 हजार सीस्मोमीटर के जरिए 500 भूकंप की स्टडी के बाद इस महासागर का पता चला है। दरअसल, पृथ्वी के नीचे उठने वाली तरंगें जब किसी नमी वाली चट्टान से होकर गुजरती हैं, तो इनकी गति धीमी पड़ जाती है। सीस्मोमीटर के जरिए इन्हीं तरंगों की स्टडी के बाद महासागर की खोज की गई।
धरती की सतह से 700 किलोमीटर नीचे सबसे बड़ा महासागर मौजूद है। अमेरिका के इलिनॉय राज्य के रिसर्चर्स ने इसकी खोज की है। इसमें सभी महासागर के कुल पानी से तीन गुना ज्यादा पानी मौजूद है।
Comments (0)