मंदसौर जिले में एक ऐसा मामला देखा गया है, जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी। दरअसल, यहां पर गधों को गुलाब जामुन खिलाने का मामला सामने आया है। वहीं गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाने के पीछे एक अनोखी वजह सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाके में कई दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। पुरानी मान्यताओं के अनुसार बारिश करवाने के लिए कुछ दिनों पहले गधों से श्मसान में खेती करवाई गई थी। मान्यता है कि गधों से खेती कराए जाने के बाद बारिश होती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। वहीं बारिश होने के बाद उन्हीं गधों को फिर से पकड़कर उनका सम्मान किया गया और गुलाब जामुन भी खिलाया गया।
एमपी के मंदसौर जिले में गधों को गुलाब जामुन खिलाए जाने का मामला सामने आया है। वहीं इसके पीछे की वजह पुरानी मान्यता बताई जा रही है।
Comments (0)