मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक स्कूल में लेडी टीचर और स्टूडेंट के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना हजीरा थाना इलाके के मल्लगढ़ा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है। बताया गया है कि लेडी टीचर और स्टूडेंट के बीच फीस को लेकर विवाद हुआ था और इसी दौरान दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ मार दिए। विवाद की खबर लगते ही स्टूडेंट के परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया।
फीस को लेकर टीचर स्टूडेंट में विवाद हुआ और इसी दौरान लेडी टीचर ने स्टूडेंट को चांटा मार दिया, जिसके जवाब में स्टूडेंट ने भी टीचर को थप्पड़ जड़ दिया।
Comments (0)