मध्य प्रदेश के खरगोल जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर महेश्वर में गाय और बैल की अनोखी शादी देखने को मिली।
इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। आप सभी ने महिला और पुरुष की शादी तो खूब देखी होगी। लेकिन आज हम आपको गाय और बैल की शादी के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसे आज तक न तो देखा होगा और न ही सुना होगा।
गाय और बैल की अनोखा शादी
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के खरगोल जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर महेश्वर में गाय और बैल की अनोखी शादी देखने को मिली। गाय और बैल की शादी का यह अनोखा आयोजन महाराष्ट्र के जवगांव जिले के 50 से अधिक गांव के हजारों की संख्या में भरवाड़ समाज के लोगों ने किया।
गांव वालों ने इस विवाह का नाम ‘शिव विवाह’ रखा है
मिली जानकारी के अनुसार, इस समारोह में बैल को बाकायदा दूल्हे के भेष में सजाया गया। हजारों की संख्या में बाराती डीजे बैंड की धुन पर नाचते गाते हुए दुल्हन बनी गाय के विवाह करने के लिए पहुंचे। वहीं गांव वालों ने इस विवाह का नाम ‘शिव विवाह’ रखा है। शिव विवाह में दुल्हन गौ माता नंदिनी और दूल्हा बने नंदी नंदकिशोर अपनी दुल्हन लेने पहुंचे।
नंदिनी और नंदी की उम्र 12 महीने है
आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के खरगोल के महेश्वर (MP) की दुल्हन बनी गाय नंदिनी की उम्र और महाराष्ट्र के दैवद गांव के दूल्हे नंदी की उम्र 12 महीने है। गांव वालों के द्वारा बाकायदा मंडप में नंदी-नंदिनी की शादी की गई। इसके बाद नंदिनी को नंदी के साथ विदा कर दिया गया। इस दौरान नंदिनी पक्ष के लोगों की आखों में आंसु आ गए।
Comments (0)