धार जिले के मनावर में एक महिला ने उप सरपंच को लाठियों से पीटा। यह घटना 18 सितंबर की है और इसका वीडियो वायरल हो गया है। महिला ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी, जिसके बाद उप सरपंच और सचिव उसके घर गए थे। महिला ने उप सरपंच पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के धार जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां के मनावर के पास अंजदा गांव में एक महिला ने उप सरपंच की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
महिला का आरोप है कि उप सरपंच ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। मामला सीएम हेल्पलाइन शिकायत से जुड़ा हुआ है। उपसरपंच को पीटने वाली महिला का नाम कोमलबाई बताया जा रहा है। उसने पिछले महीने अपने घर के पास कच्ची सड़क पर मुरम डलवाने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कारवाई करते हुए प्रशासन ने सड़क पर मुरम डलवा दी थी।
Comments (0)