बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को अपनी पुस्तक ‘सनातन धर्म क्या है ? इसका विमोचन किया। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, भारत में कुछ लोगों को छोड़कर, कुछ संत महापुरुषों को छोड़कर बाकी किसी को सनातन धर्म के बारे में पता ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, बाकी लोग नहीं जानते कि, सनातन धर्म क्या है? वे सनातन के अंगों और सिद्धांतों को नहीं जानते ?
पं. आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, कोर्ट के आदेश पर अगर आप सवाल उठा रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि, आपको खुद भी यकीन नहीं है। न्याय प्रणाली पर आपका भरोसा नहीं है।