बाबा बागेश्वर यानि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का गुजरात दौरे पर है। उनका राजकोट में दिव्य दरबार लगा हुआ है। हर राज्य की तरह ही इस दरबार में लाखों की संख्या में बाबा के समर्थक राज्य के कोने-कोने से पहुंचे हैं। वहीं, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी मांग को दोहराया है। बाबा बागेश्वर ने अपनी मांग पर जोर देते हुए कहा है कि, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। वह यहां धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
हम नफरत करना नहीं जानते हैं
बाबा बागेश्वर ने कहा कि, हमारे ग्रंथों को कितनी बार नहीं जलाया गया। हम नफरत करना नहीं जानते हैं, हम तो प्रेम के आदी हैं। उन्होंने कहा कि, हम खुद को गर्व से हिंदुवादी कहते हैं। सभी हिंदुओं को ये गर्व महसूस करना चाहिए। आगे बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, भारत में वीरता की गाथाएं सुनाना बहुत ही जरूरी है। भगवान राम वीर थे। उन्होंने रावण का नाश किया।हिंदुओं को तिलक लगाना चाहिए
उन्होंने इस दौरान कहा कि, सभी हिंदुओं को अपने माथे पर तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए। शास्त्री ने कहा कि, दूसरे धर्म के लोग टोपी पहनकर एक वेशभूषा में घरों से बाहर निकलते हैं। किसी को आप गले में लॉकेट लटकाए देख सकते हैं। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि, हमें भी भगवान राम की कहानियों को पढ़ना होगा और दूसरों को बताना होगा। राम की कहानियां बहुत प्रेरणादायी हैं। सभी के अंदर राम हैं, उस राम को अब जगाना होगा।Read More: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा उतरे लवजिहाद के विरुद्ध, साक्षी का किया जिक्र
Comments (0)