इंदौर, महाकुंभ 2025 में मध्य प्रदेश की लड़कियों का बोलबाला है। कुछ दिन पहले महाकुंभ से भोपाल की हर्षा रिछारिया चर्चा में आई थीं। अब इंदौर की रहने वाली मोनालिसा अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से महाकुंभ में छा गई हैं। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिस सोशल मीडिया पर छा गई हैं, उनकी खूबसूरत आंखों की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मोनालिसा के साथ महाकुंभ में सेल्फी लेने वाले लोग तो सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ऐश्वर्या और कैटरीना से कर रहे हैं।
महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष का माला बेचने गईं इंदौर की लड़कियां छा गई हैं। लड़की का नाम मोनालिसा है। वह मेलों में माला बेचने का काम करती है।
Comments (0)