उत्तरप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा को बताया मुग़ल प्रेमी –
आगरा में बने मुग़ल म्यूजियम को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बयान दिए हैं और पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार की नियत पर भी सवाल उठाए हैं ! योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि समाजवादी सरकार ने आगरा में जो म्यूजियम बनना है उसका नाम मुग़ल म्यूजियम रखा था, हमने उसका नाम छत्रपति शिवाजी किया है अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि मानसिकता में कितना अंतर है, उन्होंने अपनी मानसिकता और प्रेम के चलते म्यूजियम का नाम मुग़ल रखा था जबकि सबको मालूम है कि छत्रपति शिवाजी महाराज आगरा में आए थे और क्रूर मुग़ल औरंगजेब को चुनौती दी थी लेकिन फिर भी इन्होंने उसका नाम मुग़लों के नाम पर रखा था लेकिन हमारा मुग़लों से क्या संबंध है, हमारा संबंध तो शिवाजी महाराज से है !पिछली सरकार आगरा में औरंगजेब के नाम पर मुगल म्यूजियम बना रही थी, हमने कहा कि मुगल का यहां से क्या संबंध है? छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बनाओ... pic.twitter.com/iXhlXmVXIT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 25, 2023
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आदित्यनाथ को बताया नासमझ –
जब योगी आदित्यनाथ के इस बयान को लेकर मीडिया ने अखिलेश यादव से चर्चा की तो अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ नहीं आता बस हर एक बार में जाति और धर्म की राजनीति के अलावा और रही बात आगरा में बने मुग़ल म्यूजियम की तो उसका नाम मुग़ल इसलिए रखा गया था ताकि जो लोग ताजमहल देखने आएं वो मुग़ल शासन के दौरान जो हमारे देश में गंगा-जमुनी तहजीब थी उसको देख सकें और आगरा के टूरिज्म में भी बढ़ोतरी हो !"मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते। आगरा में म्यूजियम इसलिए बन रहा था कि वहां टूरिज्म को बढ़ाया जाए। जो लोग ताजमहल देखने आते थे उन्हें इस म्यूजियम के बहाने पूरी भारत की संस्कृति को बताया जाए।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 26, 2023
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, मेरठ pic.twitter.com/7gq8zLGZzo
Comments (0)