इस समय में पूरे देश में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं टमाटर के बढ़ते दाम के कारण अब परिवारों में विवाद होने लगा है। केवल रसोई का बजट नहीं बिगाड़ रहा, घर का माहौल भी बिगड़ने लगा है। अब ऐसा ही एक मामला एमपी के शहडोल जिले के एक गांव में सामने आया है। यहां ढाबा चलाने वाले एक युवक ने सब्जी में टमाटर डाल दिया तो पत्नी गुस्सा हो गई और पति से विवाद करने लगी। पति ने जवाब दिया तो तो नाराजगी में उसे छोड़कर अपनी बहन के घर चली गई। पति ने इसकी शिकायत धनपुरी थाने में किया। अब पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
टमाटर के बढ़ते दाम के कारण अब परिवारों में विवाद होने लगा है। केवल रसोई का बजट नहीं बिगाड़ रहा, घर का माहौल भी बिगड़ने लगा है।
Comments (0)