जशपुर। जशपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आरा पहाड़ क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान के टकराने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पहाड़ी इलाके में आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा गया है।
स्थानीय लोगों ने बनाया वीडियो, सामने आई भयावह तस्वीर
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में आग और धुएं का घना गुबार साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में पहाड़ के एक हिस्से में तेज आग फैलती नजर आ रही है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल की ओर बढ़ चुके हैं।
SSP लाल उमेंद भी पहुंचे घटनास्थल के लिए रवाना
मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP लाल उमेंद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य की तैयारी की जा रही है।
अभी तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी साझा करेगा।
जांच के बाद सामने आएंगे पूरे तथ्य
प्रारंभिक जानकारी के आधार पर विमान के पहाड़ से टकराने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण और स्थिति का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।