तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कुल 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष 3 सीटें सहयोगी दल को दी गई हैं।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगी, जहां उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगा।
इस बार पार्टी ने फिल्मी और चर्चित चेहरों से दूरी बनाते हुए जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया है। जहां 2021 में 15 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला था, वहीं इस बार केवल 2 को मौका दिया गया है।
उम्मीदवारों की सूची में 52 महिलाएं शामिल हैं
47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं
40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला है
95 उम्मीदवार SC/ST वर्ग से हैं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में कहा, उम्मीदवारों की सूची घोषित करने से पहले, मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं 'मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति' सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं - आप क्यों डर रहे हैं? अगर चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए, सही तरीके से मैदान में उतरिए। चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया। भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी।
Comments (0)