लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। इनमें पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए प्रदेशभर में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जबकि कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
11 सीटों पर 14.81 लाख मतदाता करेंगे मतदान
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं।चुनाव में पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। कुल 152 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतगणना की जाएगी।
सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने लखनऊ में डाला वोट
लखनऊ ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कांति सिंह ने लखनऊ के विजयनगर स्थित टेक्निकल इंटर कॉलेज में मतदान किया।वोट डालने के बाद कांति सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया ठीक से चल रही है और उन्होंने अपना वोट डाल दिया है।
आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
आगरा में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर सुरक्षा के बीच वोटिंग कराई जा रही है।प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
सीतापुर में DM और SP ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
सीतापुर जिले में लखनऊ मंडल के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान जारी है। जिले में सात जोन के अंतर्गत कुल 21 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गवर्नमेंट इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान की तैयारियां काफी समय से की जा रही थीं। सुबह 8 बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक चलेगा।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट
विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ाई है। अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण की तैयारी होगी। सभी 11 सीटों पर मुकाबले में शामिल 152 प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम पर अब मतदाताओं की नजर रहेगी।