लखनऊ: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार सुबह गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, मऊ और बलिया समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। देवरिया और जौनपुर में दृश्यता इतनी कम हो गई कि 20 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों के बाहर अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक पहुंची
बुधवार सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिला। गोरखपुर, देवरिया, जौनपुर, मऊ और बलिया समेत 15 शहरों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।देवरिया और जौनपुर में हालात ऐसे रहे कि 20 मीटर दूर की चीजें भी साफ दिखाई नहीं दे रही थीं। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।
बरेली प्रदेश में सबसे ठंडा, रात का पारा 11.1°C
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश में रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। बरेली 11.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा शहर रहा।प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का तापमान भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
अगले 5 दिन भीषण ठंड और घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरप्रदेश में अगले 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इस दौरान कोहरे की सघनता और बढ़ सकती है।रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को दिनभर ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगी ठंड
अब उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ रही हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में भीषण ठंड का दौर शुरू होने की संभावना है।उन्होंने बताया कि दिन का तापमान भी 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। इससे प्रदेश में ठिठुरन भरी सर्दी का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील
बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए लोगों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट तथा कोहरे के बढ़ने की संभावना के चलते सतर्क रहने की जरूरत है।