कोलकाता: नगर सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने 'मुखामुखी' जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत आम नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं सीधे मंत्री तक पहुंचा सकेंगे।
टोल-फ्री नंबर पर दर्ज होगी शिकायत
यह कार्यक्रम हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नागरिक 18002035123 टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या सीधे मंत्री को बता सकते हैं। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
कोलकाता से शुरुआत, 9 जुलाई को आसनसोल की बारी
कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनने से हुई। वहीं, 9 जुलाई को फिर से 'मुखामुखी' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं सीधे नगर विकास मंत्री के सामने रख सकेंगे।