कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को दिया गया ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस ले लिया है। सूचना एवं संस्कृति कार्य विभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
पिछली सरकार में मिला था सम्मान
पिछली सरकार के कार्यकाल में नागेंद्र राय उर्फ अनंत महाराज को ‘बंग विभूषण’ सम्मान दिया गया था। उन्हें यह सम्मान 21 फरवरी 2026 को प्रदान किया गया था।
वर्तमान सरकार ने लिया बड़ा फैसला
अब पश्चिम बंगाल की वर्तमान राज्य सरकार ने अनंत महाराज से बंग विभूषण सम्मान वापस लेने का आदेश जारी किया है। 13 अगस्त 2026 को जारी सरकारी आदेश में सम्मान को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही गई है।
सम्मान की गरिमा का दिया हवाला
सरकारी आदेश के अनुसार, सम्मान दिए जाने के बाद सामने आए कुछ तथ्यों और परिस्थितियों पर सक्षम प्राधिकारी ने विचार किया। सरकार ने माना कि सम्मान को आगे बनाए रखना इसकी गरिमा, प्रतिष्ठा और उद्देश्य के अनुरूप नहीं है।
रिकॉर्ड से नाम हटाने के निर्देश
आदेश में कहा गया है कि अनंत महाराज अब खुद को बंग विभूषण सम्मान प्राप्तकर्ता के तौर पर प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे। संबंधित अधिकारियों को आधिकारिक रिकॉर्ड और सम्मान प्राप्तकर्ताओं की सूची से उनका नाम हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ फैसला
सरकार का यह आदेश जारी होने की तारीख से ही प्रभावी हो गया है। हालांकि, आदेश में उन विशेष तथ्यों या परिस्थितियों का विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है, जिनके आधार पर सम्मान वापस लेने का फैसला किया गया।