कोलकाता: पूर्व रेलवे के हावड़ा डिवीजन के अंतर्गत बंडेल-कटवा रेल सेक्शन में निर्माण कार्य के कारण आगामी 28 नवंबर को कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे की ओर से कटवा और दाईहाट स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 21/1/C/E के स्थान पर लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) के निर्माण के लिए छह घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है।
सुबह 9:20 से दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा ब्लॉक
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 28 नवंबर 2026 को सुबह 9:20 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर कुल 360 मिनट का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक रहेगा। इस दौरान सबवे निर्माण का काम किया जाएगा। इसके चलते बंडेल-कटवा सेक्शन में लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी।
नवंबर को रद्द रहेंगी ये EMU लोकल ट्रेनें
निर्माण कार्य के कारण हावड़ा, बंडेल, सियालदह और कटवा के बीच चलने वाली कई EMU लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी।
हावड़ा – कटवा
- 37913
- 37915
- 37917
बंडेल – कटवा
- 37747
- 37749
- 37751
सियालदह – कटवा
- 31111
कटवा – हावड़ा
- 37922
- 37924
- 37926
कटवा – बंडेल
- 37744
- 37746
- 37748
कटवा – सियालदह
- 31112
इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 5 घंटे होगी रीशेड्यूल
लोकल ट्रेनों के अलावा दो महत्वपूर्ण इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। रेलवे की सूचना के अनुसार, 28 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली 13466 मालदा टाउन-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13465 हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को पांच घंटे के लिए रीशेड्यूल किया जाएगा।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
निर्माण कार्य और ट्रेनों के रद्द होने एवं रीशेड्यूल किए जाने के कारण 28 नवंबर को बंडेल-कटवा सेक्शन में रेल यात्रियों को असुविधा हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और संशोधित समय-सारणी की जानकारी लेने की सलाह दी जाती है।