कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य की ओर से जारी अलग-अलग सूचियों में जिला अध्यक्षों, संगठनात्मक विभागों, विभिन्न मोर्चों और प्रदेश पदाधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई हैं।
सात संगठनात्मक जिलों में नए अध्यक्ष
भाजपा ने राज्य के सात संगठनात्मक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है। बोंगांव में नृपेन विश्वास, बारासात में दीपांकर चक्रवर्ती, श्रीरामपुर में शशि सिंह, आरामबाग में विधायक प्रशांत दिगड़, मेदिनीपुर में सौमेन तिवारी, बर्धमान में आशीष पॉल और कटवा में मानिक रॉय को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठनात्मक विभागों के लिए संयोजकों की घोषणा
पार्टी ने अलग-अलग संगठनात्मक विभागों के संचालन के लिए भी संयोजकों की नियुक्ति की है। सिलिगुड़ी विभाग में संजय चक्रवर्ती और राजू साहा, मालदा में गोबिंद चंद्र मंडल, उत्तर 24 परगना में संदीप बनर्जी और मनोज बनर्जी, जबकि दक्षिण 24 परगना में विधायक देवांशु पांडा और स्वरूप दत्ता को जिम्मेदारी दी गई है
हावड़ा-हुगली विभाग में मोहन अदाक और सुशांत कुमार बेरा, मेदिनीपुर में समित कुमार दास और बब्लू बाराम, पुरुलिया में बिल्लेश्वर सिंघा और सुनील रुद्र मंडल, बर्धमान में सुनील गुप्ता तथा नदिया विभाग में चंद्रकांत दास को संयोजक बनाया गया है।
युवा, महिला और अन्य मोर्चों में भी बदलाव
भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों के लिए भी नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। अमित सामंत, विधायक को युवा मोर्चा, अजना बसु को महिला मोर्चा, धनंजय घोष को ओबीसी मोर्चा और बिश्जीत बिश्वास को एससी मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी
राज्य स्तर पर संगठन के संचालन के लिए भी कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर संजय सिंह, प्रबाल राहा, अनिंद्य बनर्जी, देबाश्री चौधरी, राजू बिस्टा, अमिताभ रॉय, तनुजा चक्रवर्ती, फाल्गुनी पात्रा, रामपदा दास, विद्यासागर चक्रवर्ती, मनोज पांडेय और अनंत देव अधिकारी को शामिल किया गया है।
प्रदेश महासचिव के पद पर ज्योतिर्मय सिंह महतो, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान, बिजन गोस्वामी, शशि अग्निहोत्री और अमिताभ चक्रवर्ती (संगठन) को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, प्रदेश सचिव के तौर पर दीपंजन गुहा, महादेव सरकार, सखाराम सरकार, सिंटू सेनापति, मोहन शर्मा, बिवा मजूमदार, संजय वर्मा, सोनाली मुर्मू, अजित दास, अनल बिस्वास, निलंजन अधिकारी और शंकर चक्रवर्ती के नाम घोषित किए गए हैं।
कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव की भी नियुक्ति
पार्टी संगठन में वित्तीय और कार्यालय संबंधी जिम्मेदारियों के लिए केदारशीश बापट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रवीन अग्रवाल और विद्यासागर मंत्री को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा प्रकाश दास को कार्यालय सचिव और प्रत्युष मंडल को सह-कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।
भाजपा की ओर से जारी इन नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया है।