हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। 12 अगस्त 2026 को जारी आदेश के मुताबिक 8 एसआई, 2 कॉन्स्टेबल और 2 लेडी कॉन्स्टेबल को नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
दादपुर और धनियाखाली में नई कमान
धनियाखाली थाना के एसआई प्रीतम दास को दादपुर थाना का ओसी बनाया गया है, जबकि चंडीतला थाना के ओसी बापी हलदार को धनियाखाली थाना की जिम्मेदारी मिली है। वहीं उज्ज्वल घोष को चंडीतला थाना का नया ओसी बनाया गया है। बिक्रम प्रमाणिक और कौशिक दत्ता-II को भी धनियाखाली थाना में तैनाती दी गई है।
हरिपाल और ट्रायल मॉनिटरिंग सेल में भी बदलाव
हरिपाल थाना से गौरांग डे को बोरा बीएच का आईसी बनाया गया है, जबकि संदीप मुखर्जी को हरिपाल थाना भेजा गया है। दादपुर थाना के ओसी संतोष तालुकदार को ट्रायल मॉनिटरिंग सेल का ओसी बनाया गया है और उन्हें डीसीआरबी के ओसी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कॉन्स्टेबल और महिला पुलिसकर्मियों की भी नई पोस्टिंग
गौतम बिस्वास का तबादला धनियाखाली से बालागढ़ और बिश्वनाथ माल का बालागढ़ से धनियाखाली किया गया है। वहीं टुम्पा दास को जंगीपाड़ा से आरामबाग महिला थाना और नंदिता भार को एसओजी सेल से आरामबाग थाना भेजा गया है। आदेश में सभी तबादलों को जनसेवा के हित में बताया गया है।