कोलकाता: कोलकाता में खराब सड़कों और लंबी यात्रा से परेशान कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी ने SIR ट्रिब्यूनल से इस्तीफा देने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ट्रिब्यूनल का केंद्र जोनकाटा में है, जबकि पूर्व न्यायाधीश का घर साल्ट लेक में है।
साल्ट लेक से जोनकाटा तक लंबी दूरी
पूर्व न्यायमूर्ति इंद्रजीत चटर्जी के मुताबिक, साल्ट लेक से जोनकाटा तक पहुंचने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग रहा था। खराब सड़कों के साथ-साथ उन्हें रास्ते में ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा था। लगातार यात्रा में हो रही परेशानी के कारण उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।
नजदीक केंद्र मिलने पर काम करने पर विचार
पूर्व न्यायाधीश ने यह भी कहा कि अगर उन्हें साल्ट लेक के आसपास काम करने का अवसर दिया जाता है, तो वे इस पर विचार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका इस्तीफा 2 नवंबर से प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
ट्रिब्यूनल में करीब 19 सेवानिवृत्त न्यायाधीश
जानकारी के मुताबिक, SIR ट्रिब्यूनल में करीब 19 सेवानिवृत्त न्यायाधीश कार्यरत हैं। इससे पहले भी अलग-अलग परेशानियों का हवाला देते हुए कुछ न्यायाधीश ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे चुके हैं। पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम भी ट्रिब्यूनल के काम से इस्तीफा दे चुके हैं।