कोलकाता: पश्चिम बंगाल राज्य प्रशासन के विशेष अनुरोध पर पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) के सियालदह डिवीजन ने सर्कुलर रेलवे (Circular Railway) की ट्रेन सेवाओं को 15 सितंबर (मंगलवार) से 19 सितंबर 2026 (शनिवार) तक 5 दिनों के लिए नियंत्रित (Regulate) करने का निर्णय लिया है। कोलकाता के गंगा घाटों पर भगवान गणेश और भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।इस दौरान सर्कुलर रेलवे की कई लोकल ईएमयू (EMU) ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ को बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त (Short Terminated) और वहीं से शुरू (Short Originated) किया जाएगा।
टाला स्टेशन पर समाप्त और शुरू होने वाली ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी नई समयसारिणी के अनुसार, 3 सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल ट्रेनें (गाड़ी संख्या 30122, 30312 और 30314) अपने निर्धारित अंतिम स्टेशन के बजाय टाला स्टेशन (Tala Station) पर ही समाप्त (Short Terminated) कर दी जाएंगी। इसके अलावा, 3 अन्य ईएमयू लोकल ट्रेनें (गाड़ी संख्या 30331, 30111 और 30123) अपने निर्धारित शुरुआती स्टेशन के बजाय टाला स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू (Short Originated) करेंगी।
बालीगंज स्टेशन से नियंत्रित होंगी ये ईएमयू ट्रेनें
सर्कुलर रूट की 1 ईएमयू लोकल ट्रेन (गाड़ी संख्या 30711) को बालीगंज स्टेशन (Ballygunge Station) पर ही शॉट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 30317 ईएमयू लोकल अपने सामान्य स्टेशन के बजाय बालीगंज से ही शुरू होगी और बालीगंज जंक्शन–कांकुड़गाछी रोड के रास्ते अपनी आगे की यात्रा तय करेगी।
परिवर्तित मार्ग (Diverted Routes) से चलने वाली गाड़ियां
प्रशासनिक व्यवस्था के तहत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है:
- गाड़ी संख्या 30332 को कांकुड़गाछी रोड जंक्शन–बालीगंज रूट के रास्ते माझीरहाट तक चलाया जाएगा।
- माझीरहाट से चलने वाली गाड़ी संख्या 30353, 30135 और 30313 को बालीगंज–कांकुड़गाछी रोड के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
माझीरहाट स्टेशन पर ट्रेन संचालन में बदलाव
सर्कुलर रेलवे की गाड़ी संख्या 30416 को माझीरहाट (Majherhat) स्टेशन पर शॉट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 30451 माझीरहाट स्टेशन से ही शॉट ओरिजिनेट होकर अपनी यात्रा शुरू करेगी।