कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान होटल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता नहीं चल सका है।
फ्री स्कूल स्ट्रीट के होटल में लगी आग
घटना कोलकाता के व्यस्त न्यू मार्केट एरिया में हुई। फ्री स्कूल स्ट्रीट पर स्थित होटल में अचानक आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई।आग तेजी से फैलने के कारण होटल के अंदर मौजूद लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद दमकल और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।
9 लोगों की मौत, 6 घायल
इस भीषण अग्निकांड में अब तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।प्रशासन की ओर से आग के कारणों की जांच की जा रही है। होटल में सुरक्षा व्यवस्था, आग से बचाव के इंतजाम और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सकती है।
तारापीठ में भी होटल आग से 5 लोगों की मौत
कोलकाता की घटना से पहले पश्चिम बंगाल के तारापीठ में भी सोमवार, 17 अगस्त को एक होटल में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी।शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई थी। आग तारापीठ मंदिर नगरी स्थित चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
तारापीठ में आग सोमवार सुबह करीब 5 बजे लगी थी। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर मेहमान सो रहे थे। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया।आग की घटना के बाद होटल में ठहरे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।