कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा में बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
समिक भट्टाचार्य को मिल सकती है केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह
सूत्रों का दावा है कि आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शमिक भट्टाचार्य को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह पश्चिम बंगाल भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी चर्चा
समिक भट्टाचार्य के संभावित केंद्रीय मंत्री बनने की खबर के साथ ही यह सवाल भी उठने लगा है कि पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। फिलहाल पार्टी की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सौमित्र खां बन सकते हैं राज्य मंत्री, सुकांत मजूमदार को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
सूत्रों के अनुसार, भाजपा सांसद सौमित्र खां को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार को इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने की भी चर्चा है।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि, इन सभी दावों और चर्चाओं पर अंतिम मुहर केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लगेगी। फिलहाल भाजपा के अंदर संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।