कोलकाता: पश्चिम बंगाल एक्साइज निदेशालय ने वेस्ट बंगाल रेवेन्यू सर्विस (WBRS) के 14 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। एक्साइज निदेशालय के HR(HQ) सेक्शन की ओर से जारी आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया। आदेश में कहा गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से और जनहित में किए गए हैं।
रूपक घोष को कोलकाता साउथ की जिम्मेदारी
आदेश के मुताबिक रूपक घोष, जो अब तक कोलकाता नॉर्थ के कलेक्टर ऑफ एक्साइज के पद पर तैनात थे, उन्हें कलेक्टर ऑफ एक्साइज, कोलकाता साउथ बनाया गया है। वहीं स्वप्ना रानी विश्वास को दुर्गापुर एक्साइज डिवीजन से स्थानांतरित कर एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, बर्दवान एक्साइज डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है।
मिलन कुमार विश्वास और सुमन प्रसाद मुत्सद्दी की नई जिम्मेदारी
मिलन कुमार विश्वास, जो नोआपाड़ा में IFB Agro Foods Limited के प्रभारी और अलीपुर एक्साइज डिवीजन से जुड़े थे, अब एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन सेक्शन, एक्साइज डायरेक्टोरेट, पश्चिम बंगाल के पद पर कार्य करेंगे। वहीं सुमन प्रसाद मुत्सद्दी, जो खड़गपुर एक्साइज डिवीजन में एडिशनल एक्साइज कमिश्नर थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, Enforcement (South)-I, West Bengal बनाया गया है।
सौम्य रॉय और सुप्रोवत विश्वास का भी तबादला
सौम्य रॉय को सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन सेक्शन से स्थानांतरित कर एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, अलीपुर एक्साइज डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है। सुप्रोवत विश्वास, जो Enforcement (South)-I में एडिशनल एक्साइज कमिश्नर और एक्साइज मुख्यालय में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, को अब एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, हेडक्वार्टर्स, एक्साइज डायरेक्टोरेट, पश्चिम बंगाल बनाया गया है।
तन्मय चक्रवर्ती को ट्रेनिंग की जिम्मेदारी
तन्मय चक्रवर्ती, जो वेस्ट बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में एडिशनल कमिश्नर ऑफ रेवेन्यू और मैनेजर (HR & Admin) के पद पर थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, ट्रेनिंग, एक्साइज डायरेक्टोरेट बनाया गया है। उनके पास वेस्ट बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में मैनेजर (HR & Admin) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
देबाशीष मुखोपाध्याय को WB Bevco में नई जिम्मेदारी
देबाशीष मुखोपाध्याय, जो एक्साइज ट्रेनिंग में एडिशनल एक्साइज कमिश्नर थे, को एडिशनल कमिश्नर ऑफ रेवेन्यू एवं जनरल मैनेजर (Systems), वेस्ट बंगाल स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रणतिक चक्रवर्ती को कोलकाता नॉर्थ का कलेक्टर बनाया
प्रणतिक चक्रवर्ती, जो कृष्णानगर एक्साइज डिवीजन में सुपरिंटेंडेंट ऑफ एक्साइज का प्रभार संभाल रहे थे, अब कलेक्टर ऑफ एक्साइज, कोलकाता नॉर्थ के पद पर तैनात होंगे।
अभिषेक मित्रा और तुहिन नाग की नई पोस्टिंग
अभिषेक मित्रा, जो एक्साइज डायरेक्टोरेट में लॉ से जुड़े कार्य देख रहे थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, लॉ, एक्साइज डायरेक्टोरेट, पश्चिम बंगाल बनाया गया है। वहीं तुहिन नाग, जो कोलकाता नॉर्थ में सुपरिंटेंडेंट ऑफ एक्साइज का प्रभार संभाल रहे थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, जलपाईगुड़ी डिवीजन की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्गापुर और राजस्व से जुड़े पदों पर भी बदलाव
अरनब कुमार डे, जो बीरभूम एक्साइज जिले में सुपरिंटेंडेंट ऑफ एक्साइज का प्रभार संभाल रहे थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, दुर्गापुर एक्साइज डिवीजन बनाया गया है अरनब कुमार सेनगुप्ता, जो बर्दवान एक्साइज डिवीजन में Carlsberg India Pvt. Ltd. से जुड़े राजस्व कार्य का प्रभार संभाल रहे थे, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, Revenue (II), Excise Directorate, West Bengal की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं तिथि पर्णा मजूमदार, जो सुंदरबन एक्साइज जिले में सुपरिंटेंडेंट ऑफ एक्साइज का प्रभार संभाल रही थीं, को एडिशनल एक्साइज कमिश्नर, खड़गपुर एक्साइज डिवीजन बनाया गया है।
31 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि तबादले सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग से संबंधित मूवमेंट प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 तक पूरी करनी होगी। आदेश पर एक्साइज कमिश्नर, पश्चिम बंगाल के हस्ताक्षर हैं।