कोलकाता: दक्षिण पूर्व रेलवे के तहत आने वाले डंकुनी स्टेशन क्षेत्र में ट्रैक मेंटेनेंस (रखरखाव) के काम के कारण इस वीकेंड 1 और 2 अगस्त को हावड़ा और सियालदह डिवीजन से कुल 8 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, 1 अगस्त की रात 10:30 बजे से 2 अगस्त की सुबह 4:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लागू रहेगा।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रद्द ट्रेनों में शामिल हैं:
1 अगस्त को रद्द ट्रेनें:
- हावड़ा से: 37849 और 36087
- बारुईपाड़ा से: 32414
- सियालदह से: 32413
- मसाग्राम से: 36088
- बर्दवान से: 36860

2 अगस्त को रद्द ट्रेनें:
- हावड़ा से: 36811
- बर्दवान से: 36812
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के स्टॉपेज में संशोधन
दूसरी तरफ, पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेनों के शेड्यूल और स्टॉपेज में कुछ संशोधन किए हैं।
- अप रूट (हावड़ा से तारकेश्वर): ट्रेनें केवल बाली और शेओराफुली स्टेशनों पर ही रुकेंगी। इसके बाद शेओराफुली से तारकेश्वर के बीच यह ट्रेनें किसी भी मध्यवर्ती स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
- डाउन रूट (तारकेश्वर से हावड़ा/शेओराफुली): वापसी की सभी ट्रेनें अपने तय रूट के हर स्टेशन पर सामान्य रूप से रुकेंगी।
हाल ही में नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के कारण हावड़ा डिवीजन में चार दिनों तक रेल सेवाएं प्रभावित रही थीं। अब अगस्त की शुरुआत में ही मेंटेनेंस वर्क के चलते यात्रियों को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।