कोलकाता: पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने एकादश और द्वादश कक्षा के लिए होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। 2nd SLST (AT), 2025 के तहत चयनित और पैनल में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 14 अगस्त 2026 से शुरू होने वाली थी।
अगले आदेश तक काउंसलिंग पर रोक
SSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि Class XI-XII के लिए 2nd SLST (AT), 2025 के empanelled candidates की counselling process को फिलहाल स्थगित किया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया अगले निर्देश तक स्थगित रहेगी।
11 अगस्त को जारी हुआ नया नोटिस
काउंसलिंग स्थगित करने संबंधी यह नोटिस 11 अगस्त 2026 को जारी किया गया। नोटिस का मेमो नंबर 1418/7016/CSSC/ESTT/2026 है। इसमें SSC ने सभी संबंधित पक्षों को काउंसलिंग स्थगित किए जाने की जानकारी दी है।
4 अगस्त के आदेश के बाद बदला फैसला
इससे पहले SSC ने 4 अगस्त 2026 को मेमो नंबर 1364/7016/CSSC/ESTT/2026 जारी कर 14 अगस्त से काउंसलिंग आयोजित करने की जानकारी दी थी। अब नए आदेश के जरिए उस निर्धारित काउंसलिंग प्रक्रिया को अगले आदेश तक टाल दिया गया है।
अभ्यर्थियों को नई तारीख का इंतजार
काउंसलिंग स्थगित होने के बाद 2nd SLST (AT), 2025 के XI-XII स्तर के empanelled candidates को अब SSC के अगले निर्देश का इंतजार करना होगा। काउंसलिंग की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है।