भारत के लिए इकॉनमी के मोर्चे पर हाल में कई निराशाजनक खबरें आई हैं। दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ अनुमानों से कहीं कम रही है। रुपया रसातल में चला गया है जबकि महंगाई चरम पर है। नवंबर में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है। दूसरी तिमाही में कंपनियों के नतीजे भी निराशाजनक रहे। इससे शेयर बाजार में गिरावट आई है और विदेशी निवेशक पैसा निकालने में लगे हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है।
दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से बढ़ रही है। लेकिन दूसरी तिमाही में हमारा जीडीपी ग्रोथ अनुमानों से कहीं कम रहा।
Comments (0)