भारत आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट्स के मामले में खुद को दुनिया का पावरहाउस के तौर पर स्थापित करने की जोरदार तैयारी में है। खबर है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर उत्पादों में भारत की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स 2024 से 2030 तक 44,000 करोड़ रुपए के आवंटन की सिफारिश कर सकती है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय के. सूद के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने पर्याप्त प्रोत्साहन का प्रस्ताव दिया है।
भारत आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट्स के मामले में खुद को दुनिया का पावरहाउस के तौर पर स्थापित करने की जोरदार तैयारी में है।