भोपाल, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी होने वाली है। दोनों की सगाई कुछ दिन पहले ही हुई थी। अब दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों और पत्नी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ न्यौता देने पहुंचे थे। इसकी तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में दिख रहा है कि शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान के अलावे दोनों बेटों पीएमओ पहुंचे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात कर उन्होंने अपने दोनों बेटों की शादी का न्यौता दिया है।