कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मध्यप्रदेश दौरा निरस्त हो गया है। उनका मध्यप्रदेश का दौरा कैंसिल होने का कारण जरूरी काम बताया जा रहा है। बता दें कि 8 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश के शहडोल में आने वाले थे। ऐसे में राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रस्तावित शहडोल दौरा स्थगित हो गया है। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी सागर दौरा स्थगित हो गया था। दोनों ही कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे स्थगित हो गए है।
जनसभा को करने वाले थे संबोधित
दरअसल, मध्य प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे करने का दौर शुरू है, ऐसे में प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले थे। शहडोल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया था कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को शहडोल आएंगे जहां राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता का कहना था कि, राहुल गांधी के ब्यौहारी आगमन पर सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। अभी कुछ दिन पहले ही 1 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल जिले का दौरा किया था।Read More: कांग्रेस की आदिवासी महापंचायत,गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
Comments (0)