मध्य प्रदेश में जनसुनवाई पर रोक लगा दी गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में जनसुनवाई नहीं की जाएगी। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक दिनांक से आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने की वजह से आचार संहिता की अवधि के दौरान जन सुनवाई का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। यानी आचार संहिता लागू होने तक जनसुनवाई का कार्यक्रम स्थगित रहेगा। प्रदेश संभागायुक्त, कलेक्टर को आदेश जारी किए गए हैं।
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब प्रशासन पूरी तरह की तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन ने हर मंगलवार को सरकारी दफ्तरों में होने वाली जनसुनवाई पर रोक लगा दी है।