पश्चिम बंगाल - पीएम मोदी ने आज यानी की शनिवार को पश्चिम बंगाल में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह पूरी तरह मेड इन इंडिया है। पीएम मोदी ने बताया कि इस ट्रेन को भारतीयों की मेहनत और कौशल से तैयार किया गया है और यह यात्रियों को आरामदायक और आधुनिक सुविधा प्रदान करेगी।
कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा है कि, कुछ देर पहले पश्चिम बंगाल से जुड़े कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। नई रेल सेवाएं यहां के लोगों को मिली हैं, जिनसे यात्रा आसान होगी और व्यापार-कारोबार में भी सुविधा बढ़ेगी। आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत हो रही है।
मालदा में प्राचीन ज्ञान की गूंज है
उन्होंने मालदा शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, मालदा वह जगह है जहां प्राचीन ज्ञान की गूंज है, राजनीति और संस्कृति की चेतना है। यह बंगाल की समृद्धि का एक बड़ा केंद्र रहा है।
मैं बंगाल के महान सपूत सुवेंदु शेखर रॉय को नमन करता हूं
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा है कि, मैं बंगाल के महान सपूत सुवेंदु शेखर रॉय को नमन करता हूं, जिनके प्रयासों से मालदा की पहचान बनी रही। देश के मुखिया ने अपने संबोधन में आगे यह भी कहा कि, आज भी मालदा अपने रेशम, लोक संगीत और बौद्धिक चेतना के लिए जाना जाता है।
नई वंदे भारत ट्रेन यात्रियों के लिए आरामदायक होगी
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए आरामदायक सफर सुनिश्चित करेगी और राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देगी। आपको बता दें कि, इस अवसर पर रेल मंत्रालय और राज्य सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे।