इंदौर। 17th Pravasi Bhartiya Divas मध्यप्रदेश के इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी सम्मेलन हो रहा है। इस अवसर पर पूरे इंदौर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर तरफ भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। यहां आए सभी प्रवासी भारतीयों (17th Pravasi Bhartiya Divas) का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की है। आपको बता दें इस अवसर पर केंद्रीय विदेश मंत्री एसजय शंकर भी शिरकत कर रहे हैं। यहां पहुंचे प्रवासियों (17th Pravasi Bhartiya Divas) की खुशी देखते ही बन रही है। सभी का कहना है कि इंडिया अद्भुद है। इसे देखकर तो दिल गदगद हो गया है। इसी तरह यहां सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
9 जनवरी को PM मोदी होंगे शामिल
आपको बता दें सम्मेलन में 70 देशों के 3,200 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जिसमें 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। तो वहीं 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली होंगे। इसके साथ-साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी विशेष अतिथि होंगे। गेस्ट ऑफ ऑनर ऑस्ट्रेलिया हाउस ऑफ पार्लियामेंट की सदस्य होंगी। पगुबाेन के पीएम, बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री, पनामा की विदेश मंत्री मॉरीशस के 5 मंत्री, अमेरिका, जापान, इजराइल, कनाडा के काउंसिल भी शामिल होंगे। जनरल, घाना और मलावी के हाईकमिश्नर सहित अन्य गेस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। जिसकी शुरुआत आज सुबह 9.30 बजे शुरूआत होगी। ऑस्ट्रेलिया की मेंबर ऑफ पार्लियामेंट जेनेटा मेस्क्रेन्हेन्स, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ. औसाफ सईद के संबोधन भी होंगे।

11 से 12 जनवरी होगा 7वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
आपको बता दें प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद इंदौर में 11 से 12 जनवरी तक होने वाली 7वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में 450 उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं। 65 देशों के प्रतिनिधियों के अलावा 20 देशों के डिप्लाेमेट शामिल होंगे। समिट में 55 हजार करोड़ से अधिक के निवेश की उम्मीद जताई जा रही है। 6 कंपनियों ने करीब 10 हजार करोड़ रुपए निवेश करने की सहमति दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान इनोवेशन और नई टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल, गारमेंट, आईटी, हेल्थ केयर, फार्मा, फूड, स्टार्टअप, ईको सिस्टम और टूरिज्म से जुड़े सेशन होंगे। READ MORE- Karni Sena Janandolan: 21 सूत्रीय मांगो को लेकर करणी सेना का आज भोपाल में जनआंदोलन, जंबूरी मैदान में हो रहा प्रदर्शन
CM शिवराज ने किया अभिनंदन
सीएम ने प्रवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं आपका स्वागत कर दिया। उन्होंने कहा कि सफलता हाथ की लकीरों से नहीं मेहनत से मिलती हैं। इंदौर ने सफाई में देश में छक्का लगाया है। नवाचार का मतलब नए विचारों को वास्तविकता में लाने का प्रयास है। सभी कंपनियों में भारतीय नजर आएंगे। भारतीयों ने पूरे विश्व में लोहा मनवाया है। देश की प्रगृति और विकास के लिए भारत के युवा सर्वश्रेष्ठ देने का काम कर रहे हैं। 5जी टेक्नॉलाजी तक हर क्षेत्र में भारतीय युवाओं की भूमिका है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संबोधित करते हुए प्रवासियों से कहा कि आप इंदौर आए हैं तो महाकाल लोक जाइएगा। हां, एक बात जरूर कीजिएगा कि समय निकालकर सराफा बाजार में जरूर जाएं। अगर आप एक बार जाएंगे तो बार-बार जाने का मन करेगा।
Comments (0)