मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटें विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयपुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि बुधनी सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने भी तैयारियां शुरू कर दी थी। बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को दोनों सीटों के नतीजें आएंगे। बता दें कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है।
मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। दोनों सीटें विधायकों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी।