डॉ. मोहन यादव संभवत: पहले मुख्यमंत्री होंगे, जिन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। शीर्ष नेतृत्व के उक्त संदेश के कई मायने निकाले जा रहे हैं। मप्र में विपक्ष और पार्टी में चल रही सियासत के बीच यह बताने का प्रयास किया है कि सीएम डॉ. यादव के प्रत्येक कामों से जनकल्याण जुड़ा है। इसमें विपक्षी रुकावट हो या सत्ता व संगठन के अंदर कुछ असहज करने वाली स्थितियां, सभी का जवाब दिया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने मप्र के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, यूपी, बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों के ओबीसी व यादव वोटर, नेताओं को भी साधने की कोशिशें की है।
विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली का यह संदेश हरियाणा के लिए सबसे पहले बुधवार को प्रभावी होगा। इस दिन विधायक दल की बैठक है। इसमें शाह के साथ सीएम डॉ. यादव केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल होंगे।