MP Assembly Election 2023 - गांधी जयंती के मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे हाल परिसर में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बयान देते हुए कहा कि, हम सभी महात्मा गांधी के बताएं रास्ते पर चलने का संकल्प लें। वीडी शर्मा ने कहा कि, हम सभी महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का प्रयास करें। स्वदेशी के अभियान को जमीन पर उतरने का प्रयास करें। आज हम सब लोग खादी का वस्त्र जरूर खरीदें।
यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा था कि, मैं कंट्रोवर्सी नहीं बनाना चाहती, क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत अच्छा माहौल है।