मध्यप्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए सिरे से प्रशासनिक जमावट का क्रम जारी है । इस कड़ी में कमिश्नर और कलेक्टर जैसे आला मैदानी अमले को भी बदलने का दौर शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने रविवार देर रात बड़ी फेरबदल की। दो अलग-अलग आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। पांच कलेक्टर और 4 संभागायुक्त के हुए तबादले। इंदौर-भोपाल के कमिश्नर की हुई अदला-बदली। भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया। इंदौर कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को मिली भोपाल के संभागायुक्त की जिम्मेदारी।
दो तबादला आदेश हुए जारी
रविवार रात करीब पौने 12 बजे IAS अफसरों के दो तबादला आदेश हुए जारी। राज्य सरकार ने रविवार देर रात जो आदेश जारी किया है उसमें पहले ऑर्डर में 13 आईएएस अफसरों के हुए तबादले। गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का भी किया गया ट्रांसफर। दूसरे आदेश में 5 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के भी किए ट्रांसफर। श्रीकांत भनोट को श्रम आयुक्त इंदौर, तरुण राठी को कलेक्टर गुना, भोपाल नगर निगम कमिश्नर बीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया।संजय कुमार मिश्रा मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव
हरजिंदर सिंह अब पन्ना के होंगे नए कलेक्टर। संजीव श्रीवास्तव को भिंड कलेक्टर, मनोज पुष्प अब छिंदवाड़ा के रहेंगे कलेक्टर। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया। उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में सचिव बनाया गया। भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं ।इसी के साथ ही उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप सचिव का भी चार्ज रहेगा।शीतला पटले मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव
गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबेल ए भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बनाए गए हैं। उनके पास एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाई गई है। इसी के साथ ही उन्हें मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट परियोजना संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।पवन शर्मा बने भोपाल के नए कमिश्नर
भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य उमरिया के कलेक्टर होंगे। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। पवन शर्मा बने भोपाल के नए कमिश्नर। इंदौर, भोपाल, उज्जैन और नर्मदापुरम के संभाग आयुक्तों का भी किया गया तबादला। इंदौर संभाग आयुक्त पवन कुमार शर्मा को भोपाल संभाग का संभागायुक्त बनाया गया है। शर्मा के पास नर्मदापुरम के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी
उज्जैन के संभाग आयुक्त संदीप यादव को प्रमुख राजस्व आयुक्त मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वे सेक्रेटरी राजस्व विभाग तथा आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। संजय गोयल को उज्जैन संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। भोपाल संभाग आयुक्त माल सिंह भयडिया इंदौर संभाग के आयुक्त बनाए गए हैं। इसके साथ ही नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के आयुक्त फील्ड का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास रहेगा। नर्मदापुरम के संभाग आयुक्त श्रीमन शुक्ला कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध संचालक और कमिश्नर बनाए गए हैं।Read More: मध्यप्रदेश में अब 70 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर रोक
Comments (0)