मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हुंकार भरने दमोह पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। दमोह में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, नेता धर्म की बातें करते हैं, काम की नहीं, इससे जनता का ही नुकसान होता है। कुछ हटके बोलना चाहती हूं। किसानों को कोई राहत नहीं मिली। मनरेगा को कमजोर बना दिया। ऐसा कानून लाए जिसका लाभ नहीं मिला। महंगाई बढ़ती जा रही है। आज हर चीज पर GST लगा दी। अस्पताल में इलाज होगा कि नहीं। एक तरफ बेरोजगारी दूसरी तरफ महंगाई।
शिवराज जी घोषणा मशीन बन गए है
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, 17 नवंबर को MP के भविष्य का चुनाव है शिवराज जी घोषणा मशीन बन गए हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज की घोषणा, डबल स्पीड से चल रही है। उनका मुहं खूब चलता है, लेकिन मुंह चलाने और काम करने मे अंतर है। बता दें कि बुंदेलखंड में दमोह जिला की चार विधानसभा सीटें कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जाती हैं।
पांच साल बहुत महत्वपूर्ण है
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा – गरीबों को रोजगार नहीं मिल रहा है। पांच साल बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा ने क्या किया है। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पुरानी पेंशन मिल रही है। यहां मध्य प्रदेश में रोजाना 17 दुष्कर्म हो रहे हैं। महिला को मालूम है बच्चों के लिए क्या करना है। मेहनत करती है इसीलिए सोचकर मत दें।
रोजगार नहीं मिलने से पलायन हो रहा
आज का जीवन संघर्ष से भरा है। रोजगार नहीं मिलने से पलायन हो रहा है। 45 सालों में बेरोजगारी बढ़ रही है। 3 वर्षों में मात्र 21 नौकरी दी हैं। मध्य प्रदेश में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। सरकरी नौकरी हो जाए तो भविष्य तय हो जाएगा। छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी। कोरोना काल में राहत नहीं मिली।
मीडिया में रोज कार्यों को गिनाया जाता है
प्रियंका गांधी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा, बीजेपी कहती हैं हमने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दे दिया लेकिन सच्चाई कुछ और है। सच्चाई यह है कि, 10 साल तक ये बिल लागू ही नहीं होगा। मीडिया में रोज कार्यों को गिनाया जाता है कभी सोचा है कि, जनता तक क्यों ये विकास नहीं पहुंचा। आप सच्चाई जानते हैं। चुनाव के पहले घोषणा की जाती है। लाखों रोजगार देने की बात करके 3 नौकरियां दे पाएं हैं। नेता समझते हैं चुनाव के समय धर्म और जाति की बात करके नईया पार हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है।
Comments (0)