भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन के नाम को लेकर कुछ समय से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। उनके शपथपत्र में नाम साफ़-साफ़ नवीन लिखा है, लेकिन अंग्रेज़ी प्रभाव के कारण इसे हिन्दी मीडिया में अक्सर नबीन लिखा जाता रहा। अंग्रेज़ी में उनके नाम की वर्तनी Nabin है, और अंग्रेज़ी मीडिया ने इसे उसी रूप में प्रकाशित किया। कई हिन्दी मीडिया रिपोर्ट्स ने बिना जांच किए इसे सीधे अंग्रेज़ी मीडिया से लेकर नबीन लिखना जारी रखा।
भाजपा ने मीडिया को निर्देश दिया: अध्यक्ष का नाम हिन्दी में ‘नितिन नवीन’
अब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के नए अध्यक्ष का सही नाम नितिन नवीन ही है। उनके चुनाव आयोग के हलफनामे और हस्ताक्षरों में भी यही नाम दर्ज है। अंग्रेज़ी में सही वर्तनी Nitin Nabin है। उनके सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और आधिकारिक दस्तावेज़ों में इसी वर्तनी का प्रयोग किया जाता है। बीजेपी ने मीडिया को संदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि भविष्य में उनका नाम हिन्दी में 'नितिन नवीन' और अंग्रेज़ी में 'Nitin Nabin' लिखा जाए।
Comments (0)