एमपी के पन्ना टाइगर रिज़र्व में एक खास बाघिन अपने चार शावकों के साथ दिखाई दी। यह मनमोहक नज़ारा पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद किया। मानसून के बाद प्रदेश भर में पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व खुल जाते हैं। इसी तरह पन्ना टाइगर रिजर्व भी खुल गया है। जहां बाघों की संख्या बढ़ने से पर्यटकों की भी भीड़ उमड़ रही है।
पन्ना टाइगर रिज़र्व में बाघिन P-141 और उसके चार शावकों की तस्वीरें सामने आई हैं। यह खुशनुमा नज़ारा पर्यटन गेट मंडला के मगरा डबरी एरिया में देखने को मिला। मां के साथ खेलते हुए शावकों ने पर्यटकों का मन मोह लिया। पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद किया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पन्ना टाइगर रिजर्व के पर्यटकों ने बाघिन P-141 और उसके चार शावकों को खेलते हुए देखा। यह दृश्य पर्यटन गेट मंडला के मगरा डबरी एरिया में कैद हुआ। 1 अक्टूबर से खुले पर्यटन गेट के कारण देश-विदेश से भारी संख्या में लोग पन्ना आ रहे हैं।
Comments (0)