प्रदेश में छिटपुट वर्षा के बीच अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून की तीन अक्टूबर तक वापसी शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर तक यह पूरे प्रदेश से विदाई ले लेगा। भोपाल से इसके सात से 10 अक्टूबर के बीच विदाई के संकेत हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य वर्षा होगी।
इस सिस्टम से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में वर्षा होगी, जबकि भोपाल में बादल छाएंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। उधर, मौसम में बीते दो दिन में तेजी से बदलाव आया है।
सुबह हल्की ठंडक तो दोपहर में गर्मी और उमस, वहीं रात में ठंड बढ़ने लगी
सुबह हल्की ठंडक तो दोपहर में गर्मी और उमस, वहीं रात में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में मानसून की विदाई दो से तीन अक्टूबर के बीच सबसे पहले ग्वालियर से शुरू होगी। तीन अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा में कमी आने लगेगी।तीन अक्टूबर के बाद प्रदेश में वर्षा में कमी आने लगेगी
अभी तक खाड़ी में नया सिस्टम अपर एयर सर्कुलेशन के रूप में था, जो शुक्रवार को लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इसके बाद यह अति कम दबाव में बदलकर आगे बढ़ेगा। इससे मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। छिटपुट वर्षा होगी। दो दिन बाद मौसम शुष्क होने लगेगा।Read More: सिवनी में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज, जमीन में तेज धमाका, प्रशासन सतर्क
Comments (0)