मौसम में बदलाव के साथ ही लोग मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड, पीलिया जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अब डेंगू का कहर भी देखने को मिलने लगा है। डेंगू के 8 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि शहर में 2 युवकों की मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों के परिजन मौत का कारण डेंगू ही मान रहे हैं। वहीं जिला मलेरिया विभाग ने दावा किया है कि, अब तक डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। शासकीय व निजी अस्पतालों में हर दिन डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं।
डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे कर बुखार से पीडि़तों की जानकारी जुटाना शुरु कर दी है।