भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने कार्यकर्ताओं को मोटीवेट करने के लिए बूथ पर भोजन की प्लानिंग बनाई है। प्रदेश के करीब 65 हजार बूथों पर बीजेपी डिनर डिप्लोमेसी के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करेगी (MP Election 2023)। पार्टी ने हर बूथ पर पार्टी से जुड़ने वाले कम से कम 21 सदस्यों को भोजन कराने के निर्देश दिए हैं। इस तरह सभी जिलों में करीब 12 लाख 82 हजार सदस्यों की पंगत होगी। प्रदेश इकाई की ओर से भोजन का मेन्यू भी भेजा गया है। बीजेपी ने जिले, मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के लिए 22 सूत्रीय एडवाइजरी जारी की है।
इसके साथ ही पूरा रोड- मैप भी समझाया गया है। घर-घर दस्तक देने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं समझाने, हितग्राहियों से सीधा संवाद होगा। पार्टी का मानना है कि इससे पार्टी को एक फीडबैक भी मिलेगा और चुनावी फायदा भी होगा। इस दौरान भोजन के साथ ही कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
हर कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था करते है: भाजपा
वही इस डिनर डिप्लोमेसी पर भाजपा का कहना है कि हम अपने हर कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था करते है। मामले पर बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि, चुनाव के पहले ये परंपरा कांग्रेस में देखने में मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी में हमेशा कार्यकर्त्ता के साथ संवाद, भोजन और चाय पर चर्चा भी होती है। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है कांग्रेस की तरह कॉरपोरेट कल्चर नही है।
माना जा रहा है कि भोजन के आयोजन पर होने वाले खर्च क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक, पार्षद एवं हारी हुई सीटों पर सक्रिय दावेदार आपसी सहयोग से वहन करेंगे।
कांग्रेस का तंज (MP Election 2023)
तो वहीं कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के इस आयोजन पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुदेश शर्मा ने कहा कि, खरीद की सरकार बनाने के बाद बीजेपी 3 गुटो शिवराज, महराज और नाराज में बट गई है। इससे इनका देवतुल्य कार्यकर्त्ता इनसे दूर होता जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान भी नाराजगी देखी गई, भारतीय जनता पार्टी कोई भी जतन कर ले काम नहीं आने वाला है।
Written By: Pradeep Talreja
कर्नाटक चुनाव के बाद एक्शन में मप्र भाजपा, विधायकों को चुनाव तक अपने क्षेत्र में ही रहने की दी नसीहत
Comments (0)