रायपुर। गणतंत्र दिवस 2026 के पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से राज्य पुलिस बल में हर्ष और गौरव का माहौल है।
राष्ट्रपति द्वारा घोषित सम्मान सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ व कर्मठ अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुकरणीय सेवाओं एवं समर्पण के लिए चुना गया है।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक
रामावतार सिंह राजपूत – सहायक उप निरीक्षक, रक्षित केन्द्र, जिला धमतरी।
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक
रामगोपाल – पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर।
शशि मोहन सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़।
श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा – पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण।
राजश्री मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एटीएस, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
निवेदिता पाल – सेनानी, 6वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़।
मनीषा ठाकुर रावटे – सेनानी, 20वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद।
तारकेश्वर पटेल – अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जिला पुलिस मध्य, पुलिस आयुक्त कार्यालय, रायपुर नगरीय।
उनैजा खातून अंसारी – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर।
जयलाल मरकाम – सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई।
हजारी लाल साहू – प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, महासमुंद।
इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रपति पदक की यह घोषणा छत्तीसगढ़ पुलिस बल के मनोबल को और सुदृढ़ करने वाली मानी जा रही है।
Comments (0)