भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के खुलने और बंद होने की टाइमिंग 1 अगस्त, मंगलवार से बदल जाएगी। अब यह सुबह 6.30 बजे खुलेगा और शाम 6.30 बजे बंद होगा। बंद होने से 30 मिनट पहले तक एंट्री दी जाएगी। अक्टूबर तक यही शेड्यूल रहेगा।
अभी टाइमिंग सुबह 6 से शाम 7 बजे तक है। यानी, 13 घंटे पार्क खुल रहा है। मंगलवार से यह एक घंटा कम यानी 12 घंटे खुला रहेगा।
साल में 4 बार बदलती है टाइमिंग
बता दें कि नेशनल पार्क की साल में 4 बार टाइमिंग बदलती है। इसके चलते ही 1 अगस्त से टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है। पार्क बंद होने से आधा घंटा पहले यानी शाम 6 बजे तक दोनों गेट के टिकट काउंटर खुले रहेंगे। ताकि, साढ़े 6 बजे तक टूरिस्ट पार्क से चले जाए।

Comments (0)