शहर में असत्य पर सत्य की जीत के पर्व के रूप में विजयादशमी का पर्व शौर्य और सद्भाव के साथ शनिवार को मनाया गया। घरों में सुबह से ही वाहनों की साफ-सफाई और धुलाई प्रारंभ हो गई। इस मौके पर मशीनों सहित शस्त्रों का भी पूजन किया गया। फूलों और वंदनवारों से सजे बाजार में भी खरीदारों से रौनक रही। इस दौरान सिंधिया राजघराने में शाही परम्परा के साथ अस्त्र-शस्त्र पूजन किया गया।
केन्द्रीय मंत्री और सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गोरखी स्थित देवघर में कुलदेवता का पूजन किया, इस दौरान पुत्र महान आर्यमन भी पिता के साथ नजर आए