मध्य प्रदेश में पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन नवंबर के आखिरी तक शुरू हो सकती है। रेल मंत्रालय ने पहले चरण में दिल्ली कोलकाता और दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत का स्लीपर वर्जन चलाने का निर्णय लिया है। भोपाल मंडल में इसे आरकेएमपी से लखनऊ के बीच चलाने ट्रायल रन शुरू होगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देश की पहली ऐसी ट्रेन है जो 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। वर्तमान में मप्र में भोपाल से हजरत निजामुद्दीन, भोपाल से इंदौर, भोपाल से जबलपुर होकर रीवा एवं भोपाल से इंदौर उज्जैन होकर नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन की सेवाएं मिल रही हैं। वंदे भारत ट्रेन सभी आधुनिक संसाधनों से लैस रहेगी। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड बेंगलुरु में बनकर तैयार इस ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा है।
रेल मंत्रालय ने पहले चरण में दिल्ली कोलकाता और दिल्ली मुंबई रेल मार्ग पर वंदे भारत का स्लीपर वर्जन चलाने का निर्णय लिया है।
Comments (0)