राज्य सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू करेगी। धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी। इस साल 160 लाख टन खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। यह फैसला सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
कैबिनेट की बैठक में दिवंगत शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के कर्मचारियों के पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। ऐसे पंचायत शिक्षक जिनका निधन हो चुका है, उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। इसकी काफी दिनों से मांग चल रही थी।
नौकरी के दौरान जिनकी मौत हुई, उनके स्वजन को छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग नियम-2018 के आधार पर पात्रता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।
बैठक में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर के पद पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष- 2024 को लेकर तय किया गया कि अभ्यार्थियों की निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 साल से अधिक नहीं होगी।

Comments (0)