मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने कहर बरपाया है। भारी बारिश के कारण अब तक 640 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों का है, जिनके शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य में मानसून के दौरान 15% ज्यादा बारिश हुई है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
मध्य प्रदेश में इस साल बारिश और बिजली गिरने से करीब 640 मौतें हुई हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ये मौतें हुई हैं। वहीं, अभी 30 सितंबर तक बारिश होगी।